कमजोर हुआ चक्रवात 'वार्ड'

चक्रवात के कम दबाव के क्षेत्र में और कमजोर होने की संभावना है।

'एरिया साइक्लोन वार्निग सेंटर' के निदेशक एस. आर. रामानन ने आईएएनएस से कहा, "चक्रवात 'वार्ड' एक गहरे दबाब के क्षेत्र में तब्दील हो रहा है। जब वायु की गति 63 किलोमीटर प्रति घंटा से कम होती है तो इसे दबाव कहते हैं और जब गति इससे अधिक होती है तो इसे चक्रवात कहते हैं।"

उन्होंने कहा कि पमबन से 150 किलोमीटर और कन्याकुमारी से 300 किलोमीटर दूर गहरे दबाव का केंद्र है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम इसके कन्याकुमारी और पमबन के बीच तमिलनाडु तट पार करने की संभावना है।

चक्रवात के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और की संभावना है। तमिलनाडु तट के आसपास बुधवार तक 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

रामानन का कहना है कि गुरुवार तक तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी और कई अन्य स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+