बर्लुस्कोनी की हत्या हो सकती थी : मंत्री
रोम, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। इटली के आतंरिक मंत्री रॉबटरे मारोनी ने कहा कि रविवार को मिलान में प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर हुए हमले के दौरान उनकी हत्या हो सकती थी।
घटना के बारे में शहर के नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से चर्चा के बाद सोमवार को मारोनी ने सभा के बाद सुरक्षा की कमी पर अपनी चिंता जाहिर की।
मंत्री ने हमले को बहुत गंभीर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की हत्या या उनके गंभीर रूप से घायल होने का खतरा था।
मारोनी के शहर के प्रमुख अधिकारी वालेरियो लोम्बार्डी और प्रमुख पुलिस अधिकारी विंसेंजो इंडोल्फी से बैठक के बाद मंगलवार को संसद के निचले सदन में प्रधानमंत्री के साथ हुई घटना की विस्तृत रिपोर्ट रखने की उम्मीद है।
बर्लुस्कोनी सैन राफेल अस्पताल में भर्ती हैं। उनके दो दांत और नाक टूट गई है। इसके अलावा उन्हें चेहरे पर और भी चोटे आईं हैं।
मारोनी ने फेसबुक पर दिखाए गए हिंसा के समर्थन पर भी चिंता जताई।
मारोनी ने कहा, "हिंसा का समर्थन करना भी एक अपराध है। हम इसलिए चिंतित हैं कि इंटरनेट बहुत लोगों खासकर कम उम्र के युवाओं को प्रभावित कर सकता है।"
रविवार को बर्लस्कोनी पर हमले के तुरंत बाद फेसबुक पर कथित हमलावर मैसिमो टार्टग्लिया के समर्थन में पेज बनने शुरू हो गए।
हमले के बाद घायल प्रधानमंत्री के समर्थन में भी इंटरनेट पर कुछ लोग सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications