हिंदुत्व के विकास के लिए जातिवाद को समाप्त करें : भागवत
आगरा में संघ के दो दिन के कार्यक्रम के बाद सोमवार रात बुद्धिजीवियों के साथ विचार-विमर्श के दौरान भागवत ने कहा, वैचारिक रुख को लेकर संघ में कोई दुविधा या भ्रम की स्थिति नहीं है।
"हम हिंदू समाज में परिवर्तन चाहते हैं। यह तभी होगा जब हम सभी जातिवाद पर हल्ला बोल दें। संघ के स्वयंसेवक इसके लिए आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही में एक सर्वेक्षण से पता चला कि सबसे अधिक अंतर्जातीय विवाह आरएसएस में हुए। "
भागवत ने कहा कि संघ स्वयंसेवको को जातिवाद को समाप्त करने के लिए अभियान चलाना होगा। भागवत ने भविष्य के कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के लिए यहां संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications