तेलंगाना मुद्दे पर हंगामे के कारण लोकसभा स्थगित
सदन में शून्य काल के दौरान तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) को तेलंगाना का मसला को उठाने की अनुमति दी गई। तेदेपा के सांसद पृथक तेलंगाना का विरोध करते हुए अध्यक्ष मीरा कुमार के आसन के सामने इकट्ठा हो गए।
इसी बीच आंध्र प्रदेश के कई कांग्रेसी सांसद भी उनके साथ खड़े हो गए। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे व सांसद वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी भी शामिल थे। यहां तक कि जगनमोहन रेड्डी को पृथक तेलंगाना के विरोध में टीडीपी के सांसदों के साथ हाथ मिलाते देखा गया।
वह अपने हाथ में 'वी वांट यूनाइटेड एपी' लिखी हुई तख्ती लिए हुए थे।
राज्य के आंध्र क्षेत्र के सांसद के. एन. राव के नेतृत्व में कांग्रेसी सांसदों ने भी अपनी अवाज उठाने की कोशिश की और अध्यक्ष के आसन की ओर बढ़ने लगे। संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए उनसे अपने स्थान पर जाने को कहा।
इसी बीच तेलंगाना के समर्थन में सांसद एम. जगन्नाथ के नेतृत्व में भी कुछ कांग्रेस सांसदों ने अपनी अवाज उठाने की कोशिश की। इसको लेकर कांग्रेस सांसदों के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई।
इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए दोपहर 12.30 बजे तक स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications