दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

अभिभावकों को सुबह से ही विभिन्न स्कूलों में पंक्ति लगाकर खड़े हुए देखा जा सकता है लेकिन उनमें से ज्यादातर कार्यक्रम में एकरूपता से खुश थे और दिल्ली सरकार की पहल के लिए धन्यवाद रहे थे।

एक अभिभावक हिना सचदेव कहती हैं, "नर्सरी में दाखिले के विचार से मैं घबराई हुई थी और वास्तव में मैं पिछली रात तनाव में थी लेकिन प्रक्रिया बहुत सरल है। सभी स्कूलों के कार्यक्रम में एकरूपता होना बहुत राहत की बात है।"

सचदेव के मुताबिक 'मदर्स इंटरनेशनल' और 'श्री राम स्कूल' जैसे ही कई अन्य स्कूलों ने इंटरनेट से दाखिला फार्म डाउनलोड करने की सुविधा भी दी है, जिससे काफी मदद मिल रही है।

दक्षिण दिल्ली के एक स्कूल में एक घंटे से बारिश में खड़ी होकर फार्म मिलने का इंतजार कर रहीं एक अन्य अभिभावनक मीनल दास कहती हैं, "मेरे बच्चे के लिए मेरे दिमाग में तीन-चार स्कूल हैं और मुझे उम्मीद है कि इनमें से एक में दाखिला मिल जाएगा। इन दिनों नर्सरी में प्रवेश उतना ही प्रतियोगी हो गया है जितना कि कॉलेज का होता है।"

नर्सरी दाखिले में एकरूपता लाने के लिए दिल्ली सरकार ने स्कूलों को 15 दिसम्बर से 15 जनवरी के बीच फार्म देने का निर्देश दिया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय की रोक के बाद स्कूल बच्चों या अभिभावकों का कोई साक्षात्कार नहीं ले सकेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्कूल 30 जनवरी तक दाखिला फार्म ले सकते हैं और एक फरवरी को उन्हें दाखिले में सफल बच्चों की पहली सूची जारी करनी होगी।

सचदेवा कहती हैं, "एक वेबसाइट 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट नर्सरी एडमिशंस डॉट कॉम' है, जो हमारे जैसे अभिभावकों के लिए एक वरदान की तरह है। इस वेबसाइट पर निशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। इससे हमें दाखिले से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखों, स्कूलों के दूरभाष क्रमांक और दाखिला प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी मिल जाएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+