काबुल में विस्फोट, 5 मरे (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विस्फोट वजीर अकबर खान इलाके में हुआ। करजई ने कहा कि विस्फोट पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद जिया महसूद के आवास के समीप हुआ। उन्होंने कहा कि महसूद सुरक्षित हैं।
जहां विस्फोट हुआ वहां कई देशों के दूतावास और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की इमारते हैं। करजई ने कहा कि विस्फोट में 31 लोग घायल भी हुए।
पुलिस अधिकारी अब्दुल मतीन ने कहा कि विस्फोट हीटाल होटल के करीब एक वाहन में हुआ। उन्होंने कहा कि वाहन में भारी मात्रा में विस्फोटक लदे थे। एक अन्य अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि यह एक आत्मघाती हमला था।
एक निजी चैनल 'टोलो टीवी' ने विस्फोट संबंधी वीडियो फुटेज जारी किया, जिसमें एक वाहन को आग की लपटों से घिरे दिखाया गया। विस्फोट स्थल से पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को घायलों को एंबुलैंस तक पहुंचाते दिखाया गया।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार 16 घायलों को काबुल स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक निर्माण कंपनी के कर्मचारी अब्दुल हसीब ने कहा, "विस्फोट स्थल से हमारा कार्यालय आधे किलोमीटर की दूरी पर है। विस्फोट काफी शक्तिशाली था। इससे हमारे कार्यालय को भी क्षति पहुंची।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications