बेटी के हत्यारे को आजीवन कारावास
वेलिंग्टन, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में ग्यारह सप्ताह की नवजात बच्ची का जान लेने के जुर्म में दक्षिण अफ्रीकी मूल के अप्रवासी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गई है। खबरों में कहा गया है कि बच्ची को भूखा रखकर और पीट-पीट कर मार डाला गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ऑकलैंड उच्च न्यायालय ने पिछले महीने अनीस मोहम्मद (31) को दोषी करार दिया था। उसे इस जुर्म के लिए 17 साल की आजीवन कारावास की सजा सुनायी गई है। उसकी पत्नी तब्बसुम मोहम्मद को बेटी की बच्ची की जरूरते पूरी नहीं कर पाने के लिए चार साल की कैद की सजा सुनायी गई है। रिहा होने के बाद उसे दक्षिण अफ्रीका भेज दिया जायेगा।
अभियोजन पक्ष का कहना था कि बच्ची के साथ दुर्व्यवहार किया गया था और एक जनवरी 2008 को दम तोड़ने से पूर्व वह केवल 11 सप्ताह ही जीवित रह सकी। मौत से चार दिन पहले ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची को मस्तिष्क में गंभीर चोटे आई थीं, उसकी एक हड्डी भी टूटी हुई थी और वह बुरी तक कुपोषित थी और उसका वजन भी महज चार किलोग्राम था।
इंडो-एसियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications