दिल्ली में हलकी बारिश, लेकिन पारा चढ़ा

मौसम विभाग के मुताबिक 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बादल छाये रहने के वजह से बारिश तापमान को प्रभावित नहीं कर पाई।
सुबह का तापमान औसत से तीन डिग्री ज्यादा 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में और बारिश हो सकती है और बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में अचानक बारिश हुई। उन्होंने बताया कि यह मौसम एक ही दिन रहेगा।आगरा में भी मंगलवार सुबह बारिश हुई, जिससे तापमान धुलकर सुर्खरू हो उठा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications