उड़ीसा विधानसभा के स्थगन का विपक्ष ने किया विरोध
विपक्ष के सदस्य शनिवार पूरी रात विधानसभा में धरने पर बैठे रहे।
विधानसभा के अध्यक्ष प्रदीप अमात ने शनिवार को अचानक शीतकालीन सत्र को समाप्त कर दिया। शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 19 दिसम्बर तक चलना था।
भाजपा नेता कनकवर्धन सिंहदेव ने आईएएनएस को बताया, "हम दोपहर बाद राज्यपाल से मिलेंगे और उनसे विधानसभा का सत्रावसान नहीं करने का आग्रह करेंगे क्योंकि सरकार ने सत्र को छोटा करने का एकतरफा फैसला लिया है।"
सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के मुख्य सचेतक रबि नारायण ने शनिवार को एक प्रस्ताव में कहा कि अब कोई भी सरकारी कार्य लंबित नहीं है और सदन को स्थगित कर दिया जाना चाहिए। इसके बाद अध्यक्ष ने शीतकालीन सत्र को समाप्त घोषित कर दिया।
राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री रघुनाथ मोहंती ने कहा कि यह फैसला सदन के सदस्यों के बहुमत द्वारा ध्वनिमत से लिया गया, इसलिए यह पूरी तरह लोकतांत्रिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications