मां के सहयोग से लौट सकते हैं भागे हुए किशोर
'यूनीवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया लॉस एंजेलिस' (यूसीएलए) के एक नए अध्ययन में दो साल की अवधि तक 183 ऐसे किशोरों पर अध्ययन किया गया जो नए-नए बेघर हुए थे। अध्ययन में पाया गया कि किशोरों के घर छोड़ने की सामान्य वजहें बड़े पैमाने पर गलत हैं।
अध्ययनकर्ता नोरवीटा जी. मिलबर्न और साथियों का कहना है, "एक सहयोगी मां का होना बेहद महत्वपूर्ण है और ऐसा लगता है कि यह किशोरों के लिए बहुत प्रभावशाली होता है।"
"इस आंकड़े में ज्यादातर नए बेघर किशोरों के पास एक मां थी, जिससे वे भावनात्मक सहयोग प्राप्त कर सकते थे।"
मिलबर्न ने कहा, "हमारे अध्ययन में, बेघर किशोरों के जीवन के संबंध में ज्यादातर लोगों की जो सोच है उससे अलग परिणाम प्राप्त हुए हैं। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि उनका जीवन दुराचार, मादक द्रव्यों के सेवन, अव्यवस्था, संघर्ष और हिंसा से भरा होता है जबकि ऐसा नहीं है।"
उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में लोगों की सोच सही हो सकती है लेकिन अध्ययन में शामिल किशोरों में से दो-तिहाई किशोर परिवार से अपने मतभेदों को दूर करना और घर लौटना चाहते थे। उन्होंने कहा कि परिवार के दखल से घर से नए-नए भागे हुए किशोर वापस घर लौटना चाहते हैं।
मिलबर्न कहती हैं कि बेघर किशोरों, खासकर नए-नए भागे हुए किशोरों के जीवन में परिवार एक सकारात्मक भूमिका अदा कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications