युवाओं के और करीब जाएंगे राहुल गांधी

आगामी 7 एवं 8 दिसम्बर को राज्य के करीब 10 जिलों के दो दिवसीय तूफानी दौरे करेंगे। इस दौरान वह 'यूथ कांग्रेस' द्वारा मध्य उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का जायजा भी लेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूत्रों ने बताया कि राहुल का 7 और 8 दिसम्बर को अलीगढ़, एटा, कानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, फैजाबाद, लखनऊ और लखीमपुर खीरी जिलों में जाने का कार्यक्रम है।
हेलीकॉप्टर से करेंगे दौरा
मुताबिक राहुल अपने इस दो दिवसीय तूफानी दौरे में हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करेंगे। कस्बों के दौरे के दौरान उनके साथ एसपीजी के जवान, स्थानीय पुलिस, मोबाइल जैमर वाली गाड़ियां होंगी। इन जिलों में वह छात्र-छात्राओं से मिलकर उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का न्योता देंगे।
यूथ कांग्रेस की लखनऊ इकाई की इंचार्ज मेघना पटेल ने बताया कि 8 दिसम्बर को राहुल लखनऊ में छात्र-छात्राओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे। साथ ही वह यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव के संभावित उम्मीदवारों से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि राहुल गांधी के आने से ज्यादा से ज्यादा युवा पार्टी की तरफ आकर्षित होंगे।
सदस्यता अभियान जोरों पर
मध्य क्षेत्र के करीब 10 से ज्यादा जिलों में 'यूथ कांग्रेस' का सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है। यह 9 दिसम्बर तक चलेगा। सूत्रों के मुताबिक इस अभियान में दस लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है और युवाओं का कांग्रेस के प्रति उत्साह को देखते हुए तारीख बढ़ाई जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications