अयोध्या की समस्या विशेषज्ञों के हवाले

लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट मंगलवार को संसद में पेश की जा चुकी है। आयोग का कहना है कि यह मुद्दा विशेषज्ञों के बगैर नहीं सुलझाया जा सकता।

अयोध्या की समस्या विशेषज्ञों के हवाले


इस भारीभरकम रिपोर्ट के 'सिफारिशें' नामक अध्याय में कहा गया है, "विभिन्न समूहों के बीच आज भी तमाम स्मारकों, मंदिरों और अन्य ढांचों को लेकर विवाद है। जहां तक राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जैसे मुद्दे का सवाल है, इस तरह के मुद्दे अनावश्यक और अप्रत्याशित अशांति और असहिष्णुता पैदा करने में सक्षम हैं।"

लिब्रहान ने अपनी रिपोर्ट में कहा है "अब कोई ढांचा मंदिर था या मस्जिद, इस सवाल का जवाब केवल पुरातत्वविदों, इतिहासकारों और मानव विज्ञानियों द्वारा वैज्ञानिक अध्ययन के जरिए ही दिया जा सकता है।"

लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट लीक होने के बाद से संसद के दोनों सदनों में अफरातफरी का माहौल है। ऐसे मौके में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ना होने से केंद्र को विपक्ष से बिना किसी नेतृत्व के जूझना पड़ रहा है। मनमोहन सिंह फिलहाल अमेरिका के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+