झड़प के बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली। लिब्रहान आयोग की जांच रिपोर्ट मंगलवार को राज्यसभा में पेश होने साथ ही शुरू हुए जबरदस्त हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने सदन में रिपोर्ट पेश की। तभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के सदस्यों ने सदन में जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव अमर सिंह ने सदन में इस तरह के नारे लगाने पर ऐतराज जताया। इस मसले पर उनकी भाजपा के सदस्य एस.एस. अहलूवालिया के साथ तीखी नोंक-झोंक शुरू हो गई।
सदन में हंगामे की स्थिति देख उपसभापति ने सदन की कार्यवाही अपराह्न् दो बजे तक स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications