जोएनयू में लाठीचाज, चार की गिरफ्तारी

विश्वविद्यालय के एक छात्र सौरभ गुप्ता ने कहा, "इसके बाद वे छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने लगे और उन पर भद्दी टिप्पणियां करने लगे। एक छात्रा ने इसकी शिकायत गार्ड की। इसके बाद उन चारों युवकों में से एक ने कहा कि वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का पुत्र है और उसने गार्ड के सिर पर बंदूक तान दी।"
इसके बाद गार्ड ने अलार्म बजा दिया। अलार्म सुनकर बड़ी संख्या में छात्र वहां जुट गए और चारों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले आक्रोशित छात्रों ने कार के शीशे तोड़ दिए और उसमें आग लगाने की कोशिश की।
पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया लेकिन बड़ी संख्या में जुटे छात्रों ने पुलिस को देर रात तक चारों युवकों को परिसर से बाहर ले जाने नहीं दिया। करीब 500 से 600 छात्र पुलिस वैन को घेरे रहे। उनकी मांग थी कि आरोपी पुलिस के सामने माफी मांगें और विश्वविद्यालय परिसर में स्थायी पुलिस वैन की तैनाती हो।
एक अन्य छात्रा ने कहा कि परिसर में बाहरी लोगों का आवागमन बढ़ गया है। वे यहां आकर न केवल शराब पीते हैं बल्कि छात्रों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications