आईबीएन के आफिस में शिवसैनिकों का हमला

चैनल के एक पत्रकार संजीव चाह्वाण ने बताया कि हमलावरों का निशाना आईबीएन लोकमत के संपादक निखिल वागले थे। वे लोग वाग्ले को सबक सिखाना चाहते थे। शिवसैनिकों ने ऑफिस में मौजूद महिला पत्रकारों के साथ भी छेड़छाड़ की। वहीं, चैनलों के कर्मचारियों को जमकर पीटा। चैनल से जुड़े लोगों का कहना है कि शिवसैनिक आईबीएन न्यूज चैनल की खबरों से काफी नाराज हैं।
आईबीएन 7 के मैनेजिंग एडीटर आशुतोष ने सरकार से अपील की है कि हमलावरों की पहचान होनी चाहिए और इनके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक चाह्वाण ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते हैं।
भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावेड़कर का कहना है कि वह किसी भी हमले की निंदा करते हैं। जावेड़कर ने इसकी भर्त्सना करते हुए कहत है कि हिंसा कहीं भी होती है, हम उसका विरोध करते हैं। जो भी इस घटना में लिप्त हैं, उनके खिलाफ कार्रवाही होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications