गैमन इन्फ्रा को 850 करोड़ रुपये का नया ठेका
कंपनी की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि एनएचएआई की ओर से एनएच-47 के सुधार के लिए कंपनी को ठेके का पत्र प्राप्त हो चुका है।
इस परियोजना के तहत बिहार में पटना से मुजफ्फरपुर तक राजमार्ग में सुधार का काम करना है। परियोजना के तहत पटना के रामाशीष चौक से शुरू होने वाले राजमार्ग को दो तरफा चार लेन की सड़क में तब्दील करना है तथा एनएच-28 के पूर्व-पश्चिम कॉरीडोर को जोड़ने वाली 16.87 किलोमीटर लंबी नई बायपास सड़क का निर्माण करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications