'मोस्ट'? मतलब कितना!

वाशिंगटन, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भाषा विज्ञान के एक शोधकर्ता ने पाया है कि जब लोग अंग्रेजी भाषा का शब्द 'मोस्ट' कहते हैं तो उनका मतलब ठीक 80-95 प्रतिशत होता है न कि इससे कुछ कम या कुछ ज्यादा।

तेल अवीव यूनीवर्सिटी (टीएयू) की प्रोफेसर मीरा एरियल ने सामान्य से शब्द 'मोस्ट' के अर्थ को परिमाणित किया है।

उनका कहना है, "जब कोई व्यक्ति कहता है कि 'मैं तुमसे 100 बार ऐसा करने के लिए मना कर चुका हूं', तो इसका मतलब वाकई '100 बार' नहीं होता है। इसका मतलब होता है कि 'कई बार' इसके लिए मना किया जा चुका है। इस तरह की व्याख्याएं संदर्भ के साथ निर्धारित होती हैं और समय के साथ बदल सकती हैं।"

एरियल ने साधारण से शब्द 'मोस्ट' का अर्थ पता करने और भाषा की इस पहेली को सुलझाने के लिए विज्ञान का इस्तेमाल किया।

भाषाविद् परंपरागत रूप से इस बात पर सहमत थे कि जब अंग्रेजी भाषा के शब्द 'मोस्ट' का इस्तेमाल किया जाता है तो इसका मतलब 51 से 99 प्रतिशत तक होता है।

एरियल ने अंग्रेजी भाषी देशों ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के 60 लोगों पर अध्ययन किया था। जिसमें एरियल ने इन लोगों को 'मोस्ट' शब्द का अलग-अलग वाक्यों में प्रयोग करने के लिए कहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+