'कंगना रणावत का हेडली से कोई ताल्लुक नहीं'
पााकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से कथित तौर पर संबद्ध हेडली और उसका साथी तहव्वुर राणा इन दिनों अमेरिकी जांच एजेंसी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की गिरफ्त में हैं। इन दोनों के मुंबई हमले में शामिल होने की बात सामने आई है।
अमरदीप ने आईएएनएस से कहा, "मेरी बेटी का लश्कर के संदिग्ध आतंकवादी हेडली से कोई ताल्लुक नहीं है। वह हेडली न कभी मिली हैं और न ही उसने कभी उससे बात ही की है। कंगना के खिलाफ इस तरह के आरोप लगने के बाद से हम बेहद परेशान हैं।"
कंगना का परिवार हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर कस्बे के निकट भांबला गांव में रहता है। यह शिमला से लगभग 200 किलोमीटर दूर है।
अमरदीप ने कहा, "हम इस बारे में वकीलों से बात कर रहे हैं। हम उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे जो इस तरह की अफवाहे फैला रहे हैं।"
फिल्मकार महेश भट्ट के पुत्र राहुल भट्ट से कंगना के संबंधों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "कंगना ने महेश भट्ट की कुछ फिल्मों में काम किया है लेकिन वह कभी भी राहुल से नहीं मिली।"
उल्लेखनीय है कि हेडली के राहुल के कथित संबंधों की बात सामने आई और इस बारे में उनसे बतौर गवाह पूछताछ भी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications