गन्ने पर हंगामा, लेकसभा स्थगित

हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने पहले सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोबारा कार्यवाही आरंभ होने पर हंगामा जारी रहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
गौरतलब है कि ये किसान गन्ने की कीमत 280 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं। गन्ना किसानों की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष महेंद्र सिंह टिकैत इन दिनों सैकड़ों किसानों के साथ दिल्ली में धरने पर बैठे हैं।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications