उड़ीसाः सरकार ने खनन कार्य रोका

सरकार द्वारा नोटिस जारी किए गए खानों पर अवैध खनन का आरोप लगाया गया था। इस्पात और खान सचिव अशोक महादेव राव दलवाई ने बताया, "राज्य में बुधवार तक 128 खानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है।"
दलवाई ने कहा कि इसमें 50 लौह और मैग्नीज अयस्क की खानें शामिल हैं। दलवाई ने कहा कि इन खानों में खनन कार्य बिना किसी आवश्यक दस्तावेज के चल रहा था। दस्तावेजों में खान लाइसेंस और राज्य पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड की मंजूरी शामिल है।
इंडो-एरिशयन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications