जेटलाइट विमान आपात स्थिति में उतरा

बाद में विमान आपात स्थिति में सुरक्षित उतार लिया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि जेटलाइट के बेंगलुरू के लिए उड़ान भरने वाले विमान के पायलट ने शाम छह बजे आपात स्थिति में विमान को उतार लिया।
सूत्रों ने कहा कि विमान पक्षी से टकरा गया था। हालांकि इससे न तो कोई यात्री घायल हुआ और न ही विमान को नुकसान पहुंचा।
करीब डेढ़ घंटे की देरी के बाद विमान ने दोबारा बेंगलुरू के लिए उड़ान भरा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications