ब्लूलाइन से भी बुरा हाल है मेट्रो का: मल्होत्रा
मल्होत्रा ने ई.श्रीधरन को लिखे अपने पत्र में कहा है कि दिल्ली के लोगों के लिए मेट्रो राहत लेकर आई है और कुछ लोगों के लिए तो यह वरदान भी साबित हो रही है। दिल्ली मेट्रो में बढ़ रही यात्रियों की संख्या की वजह से मेट्रो में सफर करने का अनुभव ब्लूलाइन से भी बुरा है।
मल्होत्रा ने इस पत्र में कहा है कि जब मेट्रो सेवा की शुरुआत हुई थी तो कहा गया था कि मेट्रो प्रणाली में किसी तरह की खराबी होने पर उससे तत्काल दूर कर तीन मिनट के अंदर सेवा बहाल कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह पहले ही तकनीकी खराबी की वजह से जहांगीरपुरी-केंद्रीय सचिवालय रूट पर 12 मिनट तक मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं थी जबकि राजीव चौक-द्वारका रूट पर 45 मिनट तक सेवाएं बाधित हुई थी।
मेट्रो सेवा को और सुगम बनाने के लिए वी.के.मल्होत्रा ने सुझाव दिया है कि मेट्रों कोचों की संख्या बढ़ाई जाए ओर तकनीकी खराबी आने पर और कारगर ढंग से निपटने की व्यवस्था की जाए तथा साथ ही दो ट्रेनों के बीच समय के अंतर में भी कमी की जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications