एयर इंडिया को जनवरी तक मिलेंगे 400 करोड़ रुपये
कंपनी की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है, "मंत्री समूह ने हाल में विमानन कंपनी में इक्वि टी के रूप में सहयोग करने का भरोसा दिया था और उसकी पहली किस्त के रूप में 400 करोड़ रुपये जनवरी 2010 तक मिल जाने की संभावना है।"
इस बात की घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी, एयर इंडिया में 800 करोड़ रुपये डालने पर सहमत हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications