एयर इंडिया जारी रखेगा कर्मचारियों को प्रोत्साहन (लीड-1)
एनएसीआईएल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "हाल के महीनों में यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए हम अपने कर्मचारियों को पीएलआई के भुगतान में हुई देरी के मामले को हल करने की कोशिश कर रहे हैं।"
बयान में कहा गया है, "हालांकि बकाया भुगतान में एक से दो महीने की देरी हुई है, लेकिन हम जल्द ही अक्टूबर के पीएलआई का भुगतान करने की कोशिश कर रहे हैं और भविष्य में अब भुगतान में एक महीने से अधिक की देरी नहीं होगी।"
पिछले वित्त वर्ष के दौरान 7,200 करोड़ का नुकसान उठा चुकी एयर इंडिया ने बगैर प्रोत्साहन के अक्टूबर महीने का वेतन भुगतान कर दिया है।
पीएलआई में कटौती के कारण कंपनी के 1,250 पायलटों और 7,000 इंजीनियरों पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है, क्योंकि पायलटों के वेतन में लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा प्रोत्साहनों का होता है।
एनएसीआईएल बोर्ड मंगलवार को जैसे ही अपना विचार-विमर्श शुरू किया, कुछ देर बाद पायलटों ने मुंबई हवाई अड्डे पर विरोध के रूप में शांति मार्च किया।
दिन में इसके पहले विमानन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि विमानन कंपनी पीएलआई में जितनी कटौती सभी को स्वीकार्य होगी, उतनी कटौती करने की कोशिश करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications