झारखंड से आरजेडी नेता अपह्त

झारखंड से आरजेडी नेता अपह्त

सलमान रावी

बीबीसी संवाददाता, राँची

झारखंड में नक्सलवादियों ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और हाल में भंग हुई विधानसभा के सदस्य रामचंद्र सिंह को अगवा कर लिया है. रामचंद्र सिंह का लातेहार ज़िले के मणिका स्थान से गुरुवार देर शाम अपहरण किया गया. वो इस दौरान चुनावी दौरे पर थे.

उल्लेखनीय है कि झारखंड में विधानसभा के चुनाव 27 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच पाँच चरणों में होने हैं. आदिवासी बहुल झारखंड का बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित है और इस समय नक्सली गतिविधियाँ चरम पर हैं.

दक्षिणी छोटा नागपुर क्षेत्र के पुलिस उपमहानिदेशक आरके मलिक ने बीबीसी को बताया कि नक्सलवादियों की ओर से कोई माँग सामने नहीं आई है.

ग़ौरतलब है कि इसके पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह घोषणा कर चुके हैं कि नक्सलवादी भारत की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है. सरकार के मुताबिक़ माओवादी इस समय 20 राज्यों के लगभग छह सौ में से 223 से ज्यादा ज़िलों में सक्रिय हैं.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ इसी साल जनवरी से लेकर अगस्त तक माओवादी हिंसा के 14 सौ से ज्यादा मामले देखने में आए जिसमें लगभग छह सौ नागरिकों की मौत हुई.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+