महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 242 प्रतिशत बढ़ा
कंपनी ने एक बयान में कहा कि सकल राजस्व एक वर्ष पहले के 3,935 करोड़ रुपये से 40 प्रतिशत बढ़कर 5,189 करोड़ रुपये हो गया है।
कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि के 38,462 यूटिलिटी व्हीकल (यूवी) की तुलना में इस तिमाही में 55,280 यूवी की बिक्री की।
कंपनी ने कहा कि वाहनों और उपकरणों की बिक्री में भारी वृद्धि के कारण यह शानदार वित्तीय परिणाम हासिल हुए हैं।
कंपनी ने कहा कि नई गाड़ी जाइलो, परिवर्तित स्कार्पियो और हमेशा से उपभोक्ताओं की पसंदीदा बोलेरो के शानदार प्रदर्शन से कंपनी की बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि हुई है।
महिंद्रा ने पिछले वर्ष की समान अवधि के 73,227 ट्रैक्टरों की तुलना में इस तिमाही में 93,105 ट्रैक्टरों की बिक्री की।
इस क्षेत्र में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी एक वर्ष पहले के 39.8 प्रतिशत से बढ़कर 41.5 प्रतिशत हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications