26/11 पर पाक की कार्रवाई से भारत असंतुष्ट

जम्मू एवं कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "यह जाहिर है कि हम संतुष्ट नहीं हैं। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान बीते 26 नवंबर को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कारगर कदम उठाएगा।"
पाकिस्तान ने कबूल किया था कि उसकी धरती पर सक्रिय आतंकवादी गुटों ने मुंबई हमलों की साजिश रची थी। इन हमलों में करीब 170 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications