कश्मीर: खाई में कार गिरी, 11 मरे

अल्ताफ़ हुसैन
बीबीसी संवाददाता, श्रीनगर
भारत प्रशाषित कश्मीर में पुलिस का कहना है कि रविवार की दोपहर एक खाई में एक गाड़ी गिर गयी जिसमें सवार ग्यारह लोगों की मौत हो गयी. मरनेवालों में से दस लोग गुजरात से आए सैलानी थे.
पुलिस के मुताबिक जोजिला दर्रे के क़रीब एक पतली सड़क पर इन सैलानियों की गाड़ी फिसल गयी और लगभग चार सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी. ड्राईवर सहित इस गाड़ी में दुर्घटना के वक़्त कुल बारह लोग सवार थे.
इसमें एक बच्चा भी था जिसे पुलिस ने जिंदा बचा लिया है और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस उप महानिरीक्षक एचके लोहिया ने कहा है कि "इस दुर्घटना में अब किसी के भी जिंदा बचे होने की संभावना नहीं है."
लोहिया ने ये भी कहा कि बचाव का काम फ़िलहाल रात भर के लिए स्थगित कर दिया गया है और सुबह ये फिर आरम्भ किया जायेगा.












Click it and Unblock the Notifications