बाल्को मामले में निर्माण अधिकारी गिरफ्तार

यह कंपनी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बाल्को के लिए 257 मीटर ऊंची चिमनी का निर्माण कर रही थी। वह चिमनी 23 सितंबर को धराशायी हो गई थी, जिसमें 45 श्रमिकों की मौत हो गई थी।
विस्तृत पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी
कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक रतनलाल डांगी ने को बताया, "जीडीसीए के परियोजना प्रबंधक मनोज शर्मा से पिछले कई दिनों से की जा रही विस्तृत पूछताछ के बाद अंतत: हमने उन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।"
डांगी ने इस बात का विवरण देने से इंकार कर दिया कि शर्मा पर क्या आरोप लगाए गए हैं। लेकिन पुलिस सूत्रों ने कहा है कि पूछताछ के दौरान इस बात के पर्याप्त सबूत हाथ लगे हैं कि चिमनी के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications