अफगानिस्तान से सेना नहीं हटेगीः अमेरका

अफगानिस्तान में युद्ध नौवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और ओबामा रणनीतिक समीक्षा के दौरान विभिन्न संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं लेकिन उन संभावनाओं में सेना का हटना शामिल नहीं है।
अफगानिस्तान में शीर्ष अमेरिकी कमांडर स्टेनली मैकक्रिस्टल ने अतिरिक्त 40,000 सैनिकों की मांग की है। अफगानिस्तान में 60,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और वहां अधिक सैनिकों को भेजने के मुद्दे पर ओबामा को कांग्रेस में अपनी ही डेमोक्रेटिक पार्टी के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
मैकक्रिस्टल ने पिछले सप्ताह चेतावनी दी थी कि अगर अधिक सैनिकों को अफगानिस्तान नहीं भेजा गया तो वहां हार का खतरा है।
ओबामा इस विषय पर चर्चा के लिए मंगलवार को कांग्रेस के नेताओं से मिलेंगे और अगले हफ्ते अपने शीर्ष सलाहकारों के साथ बैठक करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications