आंध्र प्रः विधायकों ने दी इस्तीफे की धमकी

कड़पा जिले के विधायकों ने नया नेता चुनने के लिए कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक बुलाने हेतु तीन दिन की समय सीमा निर्धारित की है। विधायकों ने चेतावनी दी है कि यदि जगनमोहन को नेता चुनने के लिए सीएलपी की बैठक नहीं बुलाई गई तो वे इस्तीफा दे देंगे।
जगनमोहन को मुख्यमंत्री बनाए जाने के मुद्दे पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से लगातार चुप्पी साधे रहने के बाद जगन समर्थकों की ओर से पहली बार इस तरह की खुली चेतावनी आई है। इस्तीफे की चेतावनी देने वाले विधायकों में सी.आदिनारायण रेड्डी, के.श्रीनिवासुलु, पी.एम.कमलम्मा, जी.श्रीकांत रेड्डी और ए.अमरनाथ रेड्डी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications