अच्छा नहीं बीतता मोटी महिलाओं का बुढ़ापा
अध्ययन के मुताबिक जिन महिलाओं में लंबाई व वजन का अनुपात अधिक होता है उनके कैंसर व हृदय संबंधी बीमारियों से ग्रस्त होने की संभावनाएं अधिक होती हैं। ऐसी महिलाएं स्वस्थ जीवन नहीं बिता पातीं।
'वारविक मेडीकल स्कूल' के प्रोफेसर ऑस्कर फ्रेंको ने मेसाचुसेट्स के बोस्टन स्थित 'हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ' के शोधकर्ताओं के साथ यह शोध किया था।
शोधकर्ताओं के दल ने पाया कि 18 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक बार एक किलो वजन बढ़ने के साथ स्वस्थ बुढ़ापा बीतने की संभावना हर बार पांच प्रतिशत तक कम हो जाती है।
उन्होंने पाया कि जिन महिलाओं का 18 वर्ष की आयु में वजन अधिक होता है और इसके बाद भी जिनका वजन लगातार बढ़ता जाता है उनमें किसी गंभीर बीमारी के विकसित होने की संभावना होती है।
शोधकर्ताओं के दल ने शोध के लिए ्न'नर्सेज हेल्थ स्टडी' का इस्तेमाल किया था। इस अध्ययन में वर्ष 1976 से 11 अमेरिकी राज्यों में रह रही 1,20,000 से अधिक पंजीकृत महिला नर्सो से आंकड़े इकट्ठे किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications