बाल्को हादसा: मलबे में 50 से ज्यादा दबे

बुधवार के इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई थी। कोरबा जिला प्रशासन ने कहा है कि मलबे को पूरी तरह हटाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों ने आशंका व्यक्त की है कि मलबे में लगभग 50 श्रमिक फंसे हो सकते हैं।
मंत्री ने किया निरीक्षण
अधिकांश श्रमिक झारखण्ड और बिहार के हैं। बचाव कार्यो पर नजर रखने के लिए राज्य के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने मलबे में फंसे लोगों की संख्या पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हालांकि उन्होंने कहा कि 12 से अधिक श्रमिक लापता हैं।
अग्रवाल ने कहा, "बाल्को प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषियों को दंड दिया जाएगा लेकिन अभी हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications