अब 1 रुपये में अनलिमिटेड बातें

TATA Indicom
दिल्ली। दूरसंचार कंपनियों के बीच चल रही प्रतिस्‍पर्धा में आगे बढ़ने और उपभोक्‍ताओं को आकर्षित करने के लिए टाटा टेलीसर्विसिज यानी टाटा इंडीकॉम ने अपने ग्राहकों को एक रुपए में अनलिमिटेड यानी अंतहीन बातें करने की योजना उपहार के रूप में दी है। इसके टाटा के सीडीएमए उपभोक्ता किसी एक रुपये में जितनी चाहें बात कर सकेंगे।

इस योजना के अंतर्गत टाटा टेलीसर्विसिज के सीडीएमए उपभोक्ताओं को सभी लोकल कॉल्स के लिए एक रुपया और एसटीडी कॉल्स के लिए तीन रुपये शुल्क देना होगा। इतने रुपए में जबतक कॉल कट नहीं जाती तबतक लोकल पर सिर्फ एक और एसटीडी पर तीन रुपए ही कटेंगे।

सभी एसएमएस 50 पैसे में

टेलीसर्विसेज के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने बताया कि कंपनी एसएमएस की भी नई योजना बाजार में लायी है। इसके अंतर्गत सीडीएमए उपभोक्‍ताओं को लोकल और एसटीडी एसएमएस करने के लिए सिर्फ 50 पैसे देने होंगे।

कुछ भी हो टाटा की इस नई योजना ने अन्‍य टेलीकॉम कंपनियों के होश उड़ा दिए हैं। बीएसएनएल, ऐयरटेल, एयरसेल, एमटीएनएल, रिलायंस और वोडाफोन सभी इस स्‍कीम का तोड़ ढूंढ़ने में जुट गई हैं। कुछ भी हो इनमें से कोई भी कंपनी सस्‍ती कॉल की स्‍कीम लाती है, तो फायदा सीधे ग्राहक को ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+