और बढ़ेगी महंगाई: योजना आयोग

Pulses
नई दिल्‍ली। योजना आयोग ने चेतावनी दी है कि खराब मॉनसून के कारण बढ़े खाद्य वस्‍तुओं के दामों में वृद्धि के चलते इस वित्‍तीय वर्ष के अंत तक मुद्रास्‍फीति की दर पांच प्रतिशत से ऊपर जा सकती है, जैसा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का अनुमान भी है।

प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक के लिए तैयार की गई योजना आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर हम इस वित्‍तीय वर्ष के अंत तक के ग्राफ को देखें तो मुद्रास्‍फीति की दर 4-5 प्रतिशत के ऊपर जा सकती है। महंगाई को लेकर बहुत ज्‍यादा खराब स्थिति पैदा हो सकती है।

तब दबाव में आ जाएगी सरकार

यदि खाद्य पदार्थों की मांग और उपलब्‍धता का प्रबंधन ठीक तरह से नहीं किया गया, तो खाने-पीने की चीजों के दाम और ज्‍यादा बढ़ सकते हैं। और तब सरकार भी दबाव में होगी। आयोग के पैनल ने कहा है कि मार्च 2010 तक अर्थिक विकास दर 6.3 प्रतिशत तक आंकी गई है, लेकिन यदि खराब मॉनसून उसे भी प्रभावित कर सकता है।

योजना आयोग की इस चेतावनी से यह अभी से स्‍पष्‍ट हो गया है कि अगले एक साल तक महंगाई अभी और भयावह रूप लेगी। जाहिर है पैदावार अच्‍छी नहीं होने पर उपभोक्‍ताओं की जेब कटने से ज्‍यादा खराब समय किसानों के लिए होगा। क्‍योंकि पैदावार नहीं हुई तो किसान को अच्‍छे दाम भी नहीं मिलेंगे। ऐसे में किसानों के लिए राहत पैकेज का दबाव भी सरकार पर पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+