आर्थिक विकास दर में बढ़ोत्तरी

India Car

मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की आर्थिक विकास की दर 6.1 प्रतिशत तक पहुँच गई है. ऐसा उस समय हुआ है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय संकट के कारण निर्माण और कई अन्य सेवा क्षेत्रों पर असर पड़ा है. इससे पिछली तिमाही में आर्थिक विकास की दर 5.8 प्रतिशत थी. हालाँकि इस तिमाही की आर्थिक विकास दर पिछले साल इसी समय के मुक़ाबले काफ़ी कम है.

पिछले साल यानी वर्ष 2008 में इस तिमाही के दौरान आर्थिक विकास की दर 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई थी. सरकार और रिजर्व बैंक ये दावा करते रहे हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था में 6 प्रतिशत की दर से बढ़ोत्तरी होगी. आकलन अधिकारियों के मुताबिक़ अगर कृषि क्षेत्र में विकास बुरी तरह प्रभावित न हुई तो इस वित्तीय वर्ष में अपेक्षा के अनुरूप बढ़ोत्तरी होगी.

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़ मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में खनन, विद्युत और वित्तीय क्षेत्र में सबसे ज़्यादा बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. खनन क्षेत्र में 7.9 फ़ीसदी, विद्युत में 6.2 और वित्तीय क्षेत्र में 8.1 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी हुई. इनके अलावा निर्माण और सामुदायिक सेवा क्षेत्र में भी वृद्धि हुई है.

हालाँकि कृषि और विनिर्माण क्षेत्र में कम दर से वृद्धि हुई है. होटल, व्यापार, परिवहन और संचार जैसे सेवा क्षेत्रों में काफ़ी कम दर से बढ़ोत्तरी हुई है. अधिकारियों के मुताबिक़ अगर कृषि क्षेत्र में विकास बुरी तरह प्रभावित न हुई तो इस वित्तीय वर्ष में अपेक्षा के अनुरूप की बढ़ोत्तरी होगी.

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़ मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में खनन, विद्युत और वित्तीय क्षेत्र में सबसे ज़्यादा बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. खनन क्षेत्र में 7.9 फ़ीसदी, विद्युत में 6.2 और वित्तीय क्षेत्र में 8.1 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी हुई. इनके अलावा निर्माण और सामुदायिक सेवा क्षेत्र में भी वृद्धि हुई है.

हालाँकि कृषि और विनिर्माण क्षेत्र में कम दर से वृद्धि हुई है. होटल, व्यापार, परिवहन और संचार जैसे सेवा क्षेत्रों में काफ़ी कम दर से बढ़ोत्तरी हुई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+