जैक्सन को सफेद दस्ताने पहनाकर दफनाया जाएगा
वेबसाइट 'द मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जैक्सन की बहन ला टोया ने अपने दिवंगत भाई के लिए सफेद रंग के दस्तानों का चयन किया है।
जैक्सन के पिता जो और मां कैथरीन जैक्सन इस बात का फैसला करेंगे कि उन्हें कहां दफन किया जाएगा। उनका मस्तिष्क अभी भी जांचकर्ताओं के पास है जिसके आधार वे उनकी मौत की असली वजह तलाश रहे हैं।
गौरतलब है कि 25 जून को लास एंजेलिस में जैक्सन की मौत हो गई थी। उसके बाद से उनकी मौत की वजह पर बना रहस्य अब भी बरकरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications