तिपाइमुख परियोजना को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाएगी बीएनपी
पार्टी इस सिलसिले में अन्य देशों के सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थााओं को पत्र लिखेगी। बीएनपी का कहना है कि इस परियोजना का पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
नेता प्रतिपक्ष बेगम खालिदा जिया ने पिछले महीने इसी संबंध में भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन को भी एक पत्र लिखा था और उनसे मणिपुर में बराक नदी पर प्रस्तावित इस बांध परियोजना का काम रोकने का आग्रह किया था।
बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य महबुबुर रहमान ने अखबार 'डेली स्टार' से बातचीत में कहा, "इस परियोजना का देश के पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इस हम इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications