झांसी से ग्वालियर लाई गई अखंड ज्योति
बलिदान मेला समिति द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस 18 जून के उपलक्ष्य में ग्वालियर स्थित समाधि स्थल पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। बुधवार को रानी की कर्मस्थली झांसी से अखंड ज्योति ग्वालियर लाई गई। जिसका साधुओं ने स्वागत किया और उसके बाद उसकी स्थापना की गई। आयोजन स्थल पर हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
आयोजन समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बलिदान दिवस के दिन 18 जून को साध्वी ऋतंभरा को वीरांगना सम्मान और कश्मीर की दृक्षा अनुरागी को भारत भक्त सम्मान से नवाजा जाएगा। इस समारोह की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज और विशेष अतिथि जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications