सूफी मुहम्मद का सहयोगी ढेर
सेना ने शनिवार को बताया कि तालिबान समर्थित कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए- निफज शरियत मुहम्मदी (टीएनएसएम) का उप प्रमुख मौलाना मुहम्मद आलम और उसका प्रवक्ता आतंकवादियों और सैनिकों के बीच गोलीबारी में मारे गए। सूफी इस संगठन का मुखिया है।
'इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस' की ओर से कहा गया है कि इन दोनों को पेशावर ले जाया जा रहा था । तभी आतंकवादियों ने इन्हें मुक्त कराने की कोशिश में सेना के काफिले पर हमला कर दिया।
इस पर दोनों ओर से गोलीबारी हुई जिसमें सेना से जुड़ा एक अधिकारी और पांच अन्य लोग मारे गए। मरने वालों में आलम और अमीर भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि आलम और अमीर को गुरुवार को निचले दीर इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications