अमरनाथ तीर्थयात्रा अब 15 जून से शुरू होगी
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी)के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दो महीने तक चलने वाली यह तीर्थयात्रा अब 15 जून से शुरू होगी और 5 अगस्त तक चलेगी। घाटी में हो रही भारी बर्फबारी की वजह से ऐसा फैसला लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि यहां अमरनाथ गुफा में स्थित शिवलिंग के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में हिन्दू तीर्थयात्री पहुंचते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications