एल एंड टी को 518.2 करोड़ का आर्डर मिला
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसमें से 413.5 करोड़ रुपये के दो आर्डर बिजली पारेषण और वितरण के हैं जबकि 104.7 करोड़ रुपये का तीसरा आर्डर आधारभूत सुविधाएं तैयार करने के लिए है।
एल एंड टी 207.4 करोड़ रुपये की लागत से रूरल एरियाज इलेक्ट्रीसिटी कारपोरेशन ऑफ ओमान के लिए अल वुस्ता क्षेत्र के अल दक्म में एक सब स्टेशन और एक वितरण नेटवर्क की स्थापन करेगी।
इसके आलावा 206 करोड़ की लागत से एल एंड टी ओमान में 132/33 किलोवाट के ग्रिड स्टेशन और 220 किलोवाट की पारेषण लाइन का निर्माण करेगी।
इन परियोजनाओं के पूरा होने में करीब 15 माह का समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications