भूटानी बच्चों को सफाई का पाठ पढ़ाएगा सुलभ इंटरनेशनल
सुलभ के विशेषज्ञ 'इंडो-भूटान स्कूल सैनिटेशन हाइजिन सिंपोजियम' के अंतर्गत थिंपू और फुंत्शोलिंग में 20 स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ अपने विचार बांटेंगे। इसके अतिरिक्त आदान-प्रदान के एक कार्यक्रम के तहत भारत के 11 स्कूली बच्चे भी भूटान की यात्रा करेंगे।
सुलभ के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पारंपरिक व्यवहार में परिवर्तन करना सिखाना है। इसके तहत बच्चों में खुले में शौच को लेकर बच्चों से बच्चों और बच्चों से मातापिता तक की धारणा में परिवर्तन का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान साबुन से हाथ धोने, कचरे को सही ढंग से फेंकने, खाने पीने की वस्तुओं को ढंक कर रखने आदि के बारे में भी बताया जाएगा।
सफाई के मुद्दे पर बच्चों में जागरुकता फैलाने के लिए स्कूलों तथा समुदायों में बाल स्वास्थ्य समूह बनाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications