प्रवासी

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। करीब 20 वर्षो तक देश से बाहर रहने के बाद वर्ष 2008 में स्वदेश लौटे एक प्रवासी भारतीय लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से अपनी किस्मत आजमा रहा है।

44 वर्षीय अजय गोयल चंडीगढ़ लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। गोयल ने कई देशों की यात्रा की और उन्होंने कई कंपनियों में निवेश किया है।

अब वह चुनाव मैदान में हैं और लोगों से कोई बड़ा वादा नहीं कर रहे हैं। मतदाताओं के दरवाजे तक पहुंचकर वह उनकी समस्याओं पर परामर्श देते हैं।

गोयल ने आईएएनएस से कहा, "वर्तमान में किसी भी पार्टी में लोकतंत्र नहीं है, यही वजह है कि फिलहाल मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहा। मैं चुनाव जीतने के लिए धन का इस्तेमाल किए जाने के सख्त खिलाफ हूं जो कि आज हर पार्टी कर रही है।"

उन्होंने कहा, " मेरी योजना अगले 15 वर्षो में तीन लोकसभा चुनाव लड़ने की है। उसके बाद उम्र के 60वें पड़ाव पर मैं सेवानिवृत्त होना चाहूंगा।"

राजनीतिक दलों की आलोचना करते हुए गोयल ने कहा, "यह कोई मसला नहीं है कि विकास के लिए चंडीगढ़ के पास साधन व पैसे नहीं हैं। मसला यह है कि हमारे नेताओं के पास विकास कार्यो को करने की इच्छाशक्ति ही नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+