सबसे अच्छी ड्रेस पहनते हैं प्रिंस चार्ल्स

इस खिताब की दौड़ में 60 वर्षीय चार्ल्स ने उम्र के लिहाज से अपने से काफी छोटे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रैप स्टार आंद्रे 3000 को भी पीछे छोड़ दिया। ओबामा इस सूची में चौथे स्थान पर रहे जबकि आंद्रे को 10वें स्थान से ही संतोष करना पड़ा।
फैशन पत्रिका ने हालांकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन और लंदन के मेयर बोरिस जानसन को इस सूची में शामिल नहीं किया। उल्लेखनीय बात यह है कि ब्राउन और जानसन अपने सूट मुंबई में सिलवाते हैं।
इंग्लैंड की सबसे पुरानी दर्जी की दुकान-गीव्स एंड हॉक्स से अपने सूट सिलवाने वाले चार्ल्स के बारे में पत्रिका ने लिखा है, "चार्ल्स ब्रिटेन के राजसिंहासन के उत्तराधिकारी के तौर पर हमेशा सुरुचिपूर्ण और अविश्वसनीय तरीके से तैयार रहते हैं।"
पत्रिका की सूची में शामिल प्रथम-10 लोगों के नाम : राजकुमार चार्ल्स, रोनी कार्बेट, बिल नाइही, बराक ओबामा, शेख माजिद अल सबाह, जार्ज लैंब, डेविड हॉक्ने, रोजर फेडरर, एड्रियन ब्रूडी, और आंद्रे 3000
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications