अमेरिका में इंजीनियर की हत्या से परिवार सकते में
कुमार के अभिभावकों के आवास और उनके पूर्वी गोदावरी जिले के शेखीनेतीपल्ली गांव में शोक का माहौल है। 31 वर्षीय कुमार टोयोटा मोटर्स में काम करते थे। मंगलवार को अटलांटा स्थित फ्लैट में उनकी हत्या कर दी गई। पिछले एक महीने में अमेरिका में यह तीसरे भारतीय इंजीनियर की हत्या है।
श्रीराम राजू और पद्मावती के पुत्र कुमार करीब एक महीने भारत में बिताने के बाद 17 जनवरी को अमेरिका गए थे। कुमार और उनकी बड़ी बहन बिंदु माधवी एक ही फ्लैट में रहते थे। माधवी को छह फरवरी को अमेरिका जाना था।
हत्या का मामला तब प्रकाश में आया जब कुमार का मित्र मधुकर टेनिस क्लब में नहीं पहुंचने और फोन का जवाब नहीं देने पर कुमार के आवास पर पहुंचा। मधुकर ने पुलिस को सूचना दी, जिसने दरवाजा खोला और फर्श पर कुमार को मृत पाया।
कुमार बेंगलुरू से इंजीनियरिंग करने के बाद पिछले सात वर्षो से अमेरिका में थे। उन्होंने अपनी मास्टर्स डिग्री अमेरिका में हासिल करने के बाद टोयोटा मोटर्स में नौकरी कर ली। कुमार की हत्या पिछले 14 महीने में अमेरिका में आंध्र प्रदेश के छात्रों और पेशेवरों की नौवीं हत्या है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications