आइसलैंडः पहली महिला समलैंगिक प्रधानमंत्री

johanna sigurdardottir
आइसलैंड, 3 फरवरीः आइसलैंड में नई सरकार की कमान समलैंगिक महिला योहाना सिगुर्डआर्डोटीर के हाथों में होगी जिन्हें देश का प्रधानमंत्री चुना गया है।

नई वामपंथी गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में जोहान्ना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और आधुनिक समय में विश्व में किसी सरकार की पहली सार्वजनिक तौर पर ज्ञात समलैंगिक प्रमुख होंगी।

66 वर्षीय जोहान्ना सिगुरदार्दोत्तिर आइसलैंड की सबसे अनुभवी राजनीतिज्ञों में से एक हैं। वे निवर्तमान सरकार में सामाजिक मामलों की मंत्री थीं। अपने सहकर्मियों और जनता में वे संत जोहान्ना के नाम से लोकप्रिय हैं।

उन्होंने अपनी सेक्सुएलिटी नहीं छिपाई है लेकिन उनके निजी जीवन के बारे में सार्वजनिक तौर पर बहुत अधिक ज्ञात नहीं है। देशवासियों को उनकी समलैंगिकता के बारे में तब पता चला, जब उनका नाम देश की संभावित प्रधानमंत्री के रूप में उभरा।

उन्होंने अपनी साथी 54 वर्षीय लेखक जोनिना लेड्सदोत्तिर से 2002 में विवाह किया था।

गौरतलब है कि देश में हफ़्तों तक चले प्रदर्शनों के बाद गायर हार्डे के नेतृत्व वाली सरकार को हटना पड़ा था. नई गठबंधन सरकार में सोशल डेमोक्रेट और ग्रीन दल शामिल है।

नई सरकार के सामने सबसे बड़ी समस्या वित्तीय संकट का सामना करना होगी क्योंकि आइसलैंड में वित्तीय संकट का प्रकोप अपेक्षाकृत ज़्यादा है।

आइसलैंड को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 10 अरब डॉलर का कर्ज़ लेना पड़ा था जिसके चलते जनता में रोष व्याप्त था. नई सरकार ने यूरोपीय संघ का सदस्य बनने और केन्द्रीय बैंक व्यवस्था को दुरूस्त करने का भरोसा दिलाया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+