छात्रों के पसंदीदा स्थान बन रहे हैं दिल्ली के गांव!

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली के जिया सराय, कटवरिया सराय और बेर सराय इलाके यूं तो आम उत्तर भारतीय गांवों की तरह ही दिखाई देते हैं, लेकिन बेहतर भविष्य का सपना लेकर बाहर से आने वाले युवाओं को ये गांव बेहद रास आ रहे हैं।

तंग गलियों और आवारा पशुओं से भरे ये गांव युवाओं को यूं ही रास नहीं आ रहे हैं। दरअसल, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थानों की इन गांवों से निकटता और प्रतिस्पद्र्धी माहौल उन्हें यहां रहने के लिए प्रेरित करता है।

बिहार के हाजीपुर जिले से भारतीय प्रशासनिक सेवा में सफल होने का ख्वाब संजोए यहां आए एक युवा कौशल किशोर ने आईएएनएस से कहा, "दिल्ली आने से पहले ही मेरे दोस्तों ने मुझे इन इलाकों के बारे में बता दिया था।"

ये युवा न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां आते हैं बल्कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी भी यहां रहते हैं।

भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) की तैयारी कराने वाले एक निजी संस्थान के मालिक ने आईएएनएस से कहा, "सात वर्ष पहले जब मैंने यह संस्थान शुरू किया था तब बेर सराय दिल्ली के किसी आम उपनगर की तरह ही था लेकिन समय बीतने के साथ ये तथा इसके आसपास के इलाके शिक्षा के बड़े केंद्र के रूप में उभरे हैं।"

इन इलाकों में किराए के कमरे अपेक्षाकृत सस्ते होने और प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री की आसान उपलब्धता भी छात्रों को यहां रहने की प्रेरणा देती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+