'इस वर्ष की काली रात' का फिर हुआ विमोचन
दिल्ली के कांस्टट्यूशन क्लब में बुधवार को इस पुस्तक का विमोचन जनजातीय सुरक्षा मंच के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य शिरिंग सामफेल थे। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री करिया मुंडा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और पूर्व सांसद दिलीप सिंह भूरिया समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर वक्ताओं से जनजातीय लोगों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। जनजातीय सुरक्षा मंच के संयोजक हर्ष चौहान ने कहा कि देश में आठ करोड़ से अधिक जनजातीय लोग संविधान द्वारा दी गईं सुविधाओं से वंचित हैं।
करिया मुंडा ने कहा, "अब तक किसी सरकार या राजनीतिक दल ने जनजातीय लोगों की समस्याओं को हल करने का प्रयास नहीं किया। जनजातीय समाज के कल्याण में जहां कहीं भी चूक हुई उसे दूर करने की जरूरत है।"
गौरतलब है कि 'इस वर्ष की काली रात' का प्रकाशन आठ साल पहले हुआ था। इसमें जनजातीय समाज के साथ हुई नाइंसाफी और उनकी समस्याओं का चित्रण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications