ग़ज़ा के पास इसराइली सैनिक की मौत

ग़ज़ा के पास इसराइली सैनिक की मौत

इसराइली सेना के मुताबिक नाके के पास एक उपकरण को विस्फोटकों से उड़ाया गया. किसी भी फ़लस्तीनी चरमपंथी गुट ने नहीं कहा है कि हमला उसने किया.

इसराइली अधिकारियों का कहना है कि चरमपंथियों को ढूँढने के लिए इसराइली सैनिकों ने ग़ज़ा में प्रवेश किया. हेलीकॉप्टरों से मशीन गन के ज़रिए गोलीबारी की गई. ग़ज़ा में चिकित्सकों का कहना है कि एक फ़लस्तीनी व्यक्ति की मौत हो गई है.

ग़ज़ा सीमा पर रहने वाले फ़लस्तीनी लोगों ने बताया है कि वे इसराइली हेलीकॉप्टरों और गोलीबारी की आवाज़ सुन पा रहे हैं.

नाके पर हमले के बाद इसराइल ने ग़ज़ा तक जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है और साथ ही ग़ज़ा के लोगों के लिए राहत सामग्री भी जाने नहीं दी जा रही.

ग़ज़ा में घायल, बेघर और विस्थापित हुए हज़ारों लोगों तक राहत पहुंचाने में एजेंसियों को काफ़ी दिक्कत हो रही है.

इसराइल ने 17 जनवरी को संघर्षविराम की घोषणा की थी जबकि हमास ने 18 जनवरी को घोषणा की थी. इसराइली अभियान में 1300 फ़लस्तीनियों और 10 इसराइली सैनिकों की मौत हो गई थी.

इस बीच मिस्र के वार्ताकार इसराइल और हमास के बीच स्थाई स्तर पर संघर्षविराम करवाने की कोशिश कर रहे हैं.

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मध्य पूर्व के लिए नियुक्त नए विशेष दूत जॉर्ज मिशेल को इलाक़े के दौरे पर भेजा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+